Thursday, April 9, 2020

tanha zindagi - तन्हा ज़िन्दगी

तन्हा ज़िन्दगी


तन्हा ज़िन्दगी को कलम से 
गुलजार कर रहा हूँ मैं 
ज़िन्दगी से मिले ग़मो से 
भरपूर प्यार कर रहा हूँ मैं 

मुझे समझ पाना थोड़ा
 मुश्किल है ज़माने के लिए 
बाहर से हरा-भरा  हूँ 
अंदर से तिल -तिल मर रहा हूँ 

                   - अनिल 

Wednesday, April 8, 2020

Bharat mata - भारत माता

भारत माता 

मेरी कलम वीर शहीदो का ,
 जय गान लिखेगी 
भारत माता की गौरव गाथा
 का यशगान लिखेगी 

मेरी कलम इस मिट्टी का 
स्वाभिमान लिखेगी 
इंक़लाब के स्वरों में 
जय हिंदुस्तान लिखेगी 

कोई गीत नहीं है मेरी 
मीठे छंदो की परिभाषा में 
आँसू की पीड़ा को गाया है 
अंगारो की भाषा में

 माता शारदे वर दे गाता रहूँ 
मैं होकर सदा अमर 
कलम मेरी शब्द-शब्द में बोले 
भारत माता की जय 

Tuesday, April 7, 2020

kirdaar- किरदार

अधूरे इश्क़ की कहानी का 

एक किरदार हूँ मैं 

महोब्बत में फ़ना हुए 

इश्क़जादो की मज़ार हूँ मैं 

जुदाई-ए -गम से तराशा है 

उस परवरदिगार ने मुझे 

ऐ ज़माने वालो देखो मुझे 

कितना शानदार हूँ  मैं 

Monday, April 6, 2020

gamo - ग़मों




ग़मों की सुर ताल पर 
दर्दो की धुन बजाऊ क्या !
आँखों के पानी को 
संगीत में सजाऊ क्या !

कितना दर्द दिया है 
ऐ ज़िन्दगी बताऊ क्या 
दर्द भरी चीखों को 
गीत बनकर सुनाऊ क्या 


- अनिल 

Sunday, April 5, 2020

zamana - जमाना




तकलीफे तो बहुत मिलती रही है मुझे जमाने में 
खुद के गम भूला बैठा हूँ मैं अपनों को मनाने में।।

खता इतनी हुई की सब  पर एतबार किया मैंने 
ज़िन्दगी दाव पर लगा दी गैरो  को अपना बनाने में।। 

मोहब्बत के फूलो से बगिया को महकाना चाहा था 
किसी ने कसर नहीं छोड़ी राहो में कांटे बिछाने में।। 

उम्र भर दूसरो के दर्द को कम करने की कोशिश की 
पर जमाना लगा रहा मेरे जख्मो में नमक लगाने में।। 

ज़िन्दगी में कोई हमसफ़र नहीं मिला अपने बेगानो में 
अब कोई आरजू नहीं रही मेरी ज़िंदा रहने की ज़माने में।। 

-अनिल 

Saturday, April 4, 2020

रिश्ते - Rishtay




कौन किसके लिए जीता है आज ज़माने मे 
उम्र गुजार देते है लोग चंद सिक्के कमाने में।।

एक पल भी लगता नहीं तोड़ने में रिश्तों को 
मैने तो उम्र लगा दी दिलो को करीब लाने में।।

अहमियत ही ना रही अपनी पराये की आज 
सभी लगे हुए है दिखावटी रिश्ते निभाने में।।

जो खुद रिश्तो की कसौटी पैर खरे उतरे नहीं 
आज वही लोग लगे हुए है मुझे आजमाने में।। 

                                 -अनिल  

Friday, April 3, 2020

कलम - pen


कुछ लोगों के लिए कलम बस
लिखने के काम आती है
पर मेरे लिए तो ये अपने
जज्बात बया करने का तरीका है

वो जज्बात जो कही अंदर
ही मेरे दबे रह जाते है
वो जज्बात जिनको कोई और
समझ नहीं पाता है

मैं नहीं बोल पाता हूँ
इसीलिए मेरी कलम बोलती है
मै खुद को बया नहीं कर पाता 
इसीलिए मेरी कलम बया करती है

मैं नहीं रो पाता हूँ
इसीलिए मेरी कलम रोती  है
मैं नहीं हँस पाता
इसीलिए मेरी कलम हँसती है

मेरे कागज गीले हो जाते है
उन पर लिखे शब्दों की स्याही
कही और बिखर जाती है
और उन कागजो का गिलापन
मेरी कलम दूसरों तक ले जाती है

मेरे दर्द बया होते है
बिना आवाज मेरी कलम से
मेरी भावनाओं को दूसरों तक पहुँचाने का
जरिया बन जाती है मेरी कलम

दूसरों के आंखो में आँसू 
भी ले आती है ये कलम
क्योंकि उनके जज्बातों को जगाना
अच्छे से जानती हैं ये कलम

धीरे धीरे संघर्ष करते हुए
 अपना भी खत्म हो जाती है
और फिर से एक नया रूप ले
मेरे पास वापस आ जाती है  कलम

इसलिए कहता हूँ  होगी ये
तुम्हारे लिए बस लिखने की चीज
पर मेरे लिए ये अभिव्यक्ति का माध्यम है 
जिसमें मेरी ज़िन्दगी का सार छूपा है


Blog Archive

tanha zindagi - तन्हा ज़िन्दगी

तन्हा ज़िन्दगी तन्हा ज़िन्दगी को कलम से  गुलजार कर रहा हूँ मैं  ज़िन्दगी से मिले ग़मो से  भरपूर प्यार कर रहा हूँ मैं  मुझे समझ...